![]() |
|
| HomeArticlesNewsMachineryDirectoryBuy-n-SellFashionFeatures हिंदी समाचार RegisterLogin |
| BharatTextile.com > हिंदी समाचार (Hindi Textile News) |
मुबंई: वेस्टसाइड पेश करेगी विदेशी डिजाइनर कलेक्शन()टाटा समूह की खुदरा कंपनी ट्रेंट इन दिनों अपना ध्यान रिटेल चेन वेस्ट्साइड के प्रीमियम हिस्से पर दे रही है। आज कल पढाई आर्ट्स, काँमर्स, सायन्स मे सिमित ना रहकर बच्चे नये माध्यम , विषयो मे रुचि दिखा रहे है। ड्रेस डिजाइन मे भी आज कल रुची बढा रहे है। फिलहाल कंपनी उभरते हुए डिजाइनरों को मौका देने के लिए, वेस्ट्साइड खुदरा स्टोरों के माध्यम से कुछ घरेलू ब्रांडो को लोगों के बीच लोकप्रिय बना रही है। इन नए लक्ष्य के साथ कंपनी विदेशी ब्रांडो के साथ हिस्सेदारी पर भी विचार कर रही है, जिसे कंपनी वेस्टसाइड स्टोंरों से ही बेंचेगी। वेस्टसाइड जो मुख्यतौर पर निजी लेबलों का ही कारोबार करती है, ने कनाडा के फैशन ब्रांड ग्राँगी से लाइसेंस हासिल कर लिया है और यह रिटेल चेन इस ब्रांड के साथ वितरण अनुबंध के तहत जुड भी गई है। समूह प्रमूख (खरीदारी), गौरव महाजन का कहना है, ’हम वेस्टसाइड के जरिये बेचे जाने वाली लगभग हर श्रेणी के लिए ग्राँगी के जैसे ही और भी गठजोडो का प्रयास कर रहे है। यह ब्रांड वेस्टसाइड के अलावा भी नियंत्रित तरीके से बेचे जा सकते है।’ ट्रेंट के पास पहले ही सिसली की मास्टर फैंचाइजी है जो इटली के बेनेटन समूह का प्रीमियम ब्रांड है। ट्रेंट पहले से ही तीन उभरते हुए फैशन डिजाइनरों से गठजोड कर चुकी है और फैशन डिजाइनर नरेन्द्र कुमार कलेक्शन के सिलसिले में उन्हे बारीकियों से रुबरु कराएंगे। ट्रेंट की मानद अध्यक्ष सिमोन टाटा ने कहा, ’ये उभरते डिजानर अपने डिजाइनों को वेस्टसाइड के जरिये प्रदर्शित कर और बेच सकते है। कंपनी ने उनका चुनाव करते समय उनकी संरचनात्मकता, तकनीकी ज्ञान, भविष्य के प्रति दृष्टीकोण और व्यवसायिक कृशग्रता को आंका था। कंपनी के अनुसार वह अपना केन्द्रित कलेक्शन लाँन्च करेगा। इसमें से सबसे पहला कलेक्शन बाजार मे सितंबर-अक्तूबर तक आने की उम्मीद है। वेस्टसाइड की योजना इन डिजाइनरों के साथ लेबल बनाने की है। फैशन डिजाइनर नरेन्द्र कुमार का कहना है कि इससे डिपार्टमेंट स्टोरों और उच्च वर्गीय फैशन के बीच की खाई को पाटा जा सकता है, जिसमें डिजाइनॊ को कागजों से पहनने लायक पोशाकों मे तब्दील किया जाएगा। एक ब्रांड कंसलटेंट ने बताया , ट्रेंट की डिजाइनरों के साथ मिलकर ग्लोबल ब्रांड लाने की इस कोशिश से कंपनी के मुनाफे में इजाफा होने की उम्मीद है जो अधिक किरायों के चलते काफी कम हो गया था।’ | |
| This news requires a unicode font to be installed on your system. |
|
|
| About us Terms & Conditions Disclaimer Privacy policy 13-05-08 |
| Secure Payment Processing by Internet Wizards | © - 2000-2008. Kan-Softek Solutions Pvt. Ltd. All rights reserved. |