Textile Resource for the textile industry - textile associations, hosiery, sewn products, fabric converting, garment-trim, bobbin threads, circular knit fabrics, textile consulting

 Welcome Guest. Please RegisterLogin
HomeArticlesNewsMachineryDirectoryBuy-n-SellFashionFeatures हिंदी समाचार RegisterLogin
See Coverage of Lakme Fashion Week - Autumn/Winter 2008
BharatTextile.com > हिंदी समाचार (Hindi Textile News)
 

मुंबई: टेक्सटाइल क्षेत्र के लिए रिलायंस के बुलंद हौसले

(बी. टी. संवाददाता)

मुकेश अंबानी संचालित रिलायंस ईंडस्ट्रीज लि. ने कपडे के विमल ब्रांड को पुन: जोर-शोर से उठाने का प्रयत्न शुरु कर दिया है। रिलायंस ने यूके के डिजाइन हाऊस मिनोवा के साथ सहयोग करार किया है। इस समझोते के तहत क्लासिक लक्जरी वस्टेर्ड सूटिंग्स कपडा यू.के. में बनेगा और भारत में मिनोवा सूटिंग्स का सुट्लेंथ १० हजार रुपये से ६० हजार रुपये तक बिकेगा। यह वजन में हल्का, मुलायम और सर्वश्रेष्ठ फिनिश वाला सूटिंग्स होगा।

यूके के वेस्ट यार्कशायर में हडर्सफिल्ड में यह सुपर १८०,१५०,१२० काउंट के मेरीनो वूलन का सूटिंग्स बनेगा। यह सूटिंग्स अब भारत में लांच होगा। मुंबई के सिर्फ ८ शो रुमों में इसकी बिक्री होगी। वस्टेर्ड सूटिंग्स का सबसे अधिक निर्यात रिलायंस ही करती है। अब रिलायंस स्थानीय बाजार में विमल ब्रांड को सजीवन करेगी। इस ब्रांड के तहत कपङे की विस्तृत रेंज बनाई जायेगी तथा बंगलूर में गारमेंट यूनीट स्थापित की जाएगी । रियल क्षेत्र में प्रथम वर्ष ही में ५० रिटेल शो रुम स्थापित करने की योजना है और स्टोर ३,००० वर्गफ़ुट से भी अधिक क्षेत्र में होगा। मुंबई, दिल्ली जैसे शहरों में प्रथम मोडल शो रुम बनेंगे।

रिलायंस ने १०० करोङ रुपये की अत्याधुनिक मशीनरी अधिकांशत: यूरोप से ही आयात की है।

रिलायंस का कपङा डिवीजन वार्षिक ४०० करोङ रुपये कमाता है, जिसके दो वर्ष में बढकर १० हजार करोङ रुपये होने की धारणा है। रेमंड के सूटिंग्स डिवीजन का टर्नओवर फिलहाल ७०० करोड रुपये है। कपडे के टर्नओवर में रेमंड को पीछे छोङने के लिए कमर कस ली है। रिलायंस के विमल ब्रांड को सजीवन करने में मुकेश अंबानी स्वयं रुची ले रहे है और हर माह मुंबई में अधिकारियों के साथ बैठक करते है। रिलायंस के कपङे डिवीजन के अध्यक्ष आनंद पारिख है। उपाध्यक्ष चेतन देसाई है। रिलायंस सूटिंग्स के यहां वितरक सवाई ग्रुप की सुवीम टेक्सटाईल्स है। श्रीमती टीना अंबानी के हर्मानी ब्रांड की फर्निशींग का उत्पादन पिछले डेढ दो वर्ष से बंद है। अब फर्निशींग में हार्मानी ब्रांड फिर लांच हो रहे है।

This news requires a unicode font to be installed on your system.

Home Buy Sell Articles Newsroom Statistics Fashion Machinery Fibre Dictionary Glossary Register Free Join BharatTextile.com My BharatTextile हिंदी समाचार
About usTerms & ConditionsDisclaimerPrivacy policy • 13-05-08
Secure Payment Processing by Internet Wizards © - 2000-2008. Kan-Softek Solutions Pvt. Ltd. All rights reserved.