Textile Resource for the textile industry - textile associations, hosiery, sewn products, fabric converting, garment-trim, bobbin threads, circular knit fabrics, textile consulting

 Welcome Guest. Please RegisterLogin
HomeArticlesNewsMachineryDirectoryBuy-n-SellFashionFeatures हिंदी समाचार RegisterLogin
See Coverage of Lakme Fashion Week - Autumn/Winter 2008
BharatTextile.com > हिंदी समाचार (Hindi Textile News)
 

अहमदाबाद: सूती फ़ैंसी वस्त्रों में अहमदाबाद का विदेशों में बढता वर्चस्व

(बी.टी. संवाददाता)

सूती फ़ैंसी वस्त्रों में अहमदाबाद के कपङा बाजार में कामकाज कमजोर रहा है । प्रचंड गर्मी के कारण भी कारोबार पर खासा प्रभाव पङा है देसावरी व्यापारियों का भी आवागमन घटा है जिससे स्थानीय थोक व्यवसाय में वित्तीय तंगी महसूस की जा रही है । अभी तक दिल्ली पंजाब के व्यापारियों का बेहतर आवागमन था किंतु वहां भी भीषण गर्मी के कारण बिक्री पर व्यापक प्रभाव पङा है। मलमास का महीना रहने से भी बिक्री पर असर पङा है, ग्रे स्तर पर यहां सूती कपङे में कामकाज अधिक रहता है यहां के प्रोसेस एवं प्रिंट कारखाने देशभर में अपनी बेहतर काटन फ़िनिशिंग के लिए विख्यात हैं, जिनमें इन दिनों कार्य धीमा चल रहा है ।

अहमदाबाद के प्रोसेस हाऊसों में पिछले दिनों प्रोसेस बिलों में पांच प्र. श. सेस लगने से व्यापारियों ने नाराजगी जाहिर की थी उस कारण भी प्रोसेस गृहों में माल की आवक घटी थी, लेकिन फ़िर प्रोसेस मालिकों ने इस जोब चार्ज की वृद्धि को वापस ले लिया, लेकिन कपङे की आवक में अभी तक सुधार नहीं हुआ है । आगे यूनीफ़ार्म की बिक्री पर जोर आता दिखाई दे रहा है, इसके अलावा पोपलीन केम्ब्रिक, लोन लिनेन आदि में भी मांग बढती दिखाई दे रही है । हालांकि गार्मेंट स्तर पर सप्लाई में मांग बेहतर है यहां रूटीन आइटमों में मांग यथावत रहने से व्यापारियों में निराशा नहीं है किंतु फ़ैंसी स्तर के प्रिंट में बिक्री शांत है । जहां तक आगामी सीजन की तैयारियों का प्रश्न है सो पंजाबी काटन सूट में बङे पैमाने पर प्रोग्राम हैं, जानकारों का मानना है कि काटन प्रिंट लेडिज सूट में अब अहमदाबाद ने निर्यात स्तर पर भी बङे आर्डर प्राप्त किये हैं, बताया जाता है भारतीय मूल के लोग जो विदेशों में रह रहे हैं उन्हें अहमदाबाद के प्रिंट काफ़ी प्रिय हैं जिससे यहां पर बङे पैमाने पर विदेशी बाजारों से आर्डर प्राप्त हो रहे हैं ।

उल्लेखनीय है अहमदाबाद की डेनिम आज विश्व पर राज कर रही है । अरविंद लाल भाई ग्रुप के अलावा यहां डेनिम उत्पादन कई बङी कंपनियों नें घरेलू क्षेत्रों के साथ साथ विदेशी बाजारों में भी अपनी बेहतर पहचान बना ली है ।

This news requires a unicode font to be installed on your system.

Home Buy Sell Articles Newsroom Statistics Fashion Machinery Fibre Dictionary Glossary Register Free Join BharatTextile.com My BharatTextile हिंदी समाचार
About usTerms & ConditionsDisclaimerPrivacy policy • 13-05-08
Secure Payment Processing by Internet Wizards © - 2000-2008. Kan-Softek Solutions Pvt. Ltd. All rights reserved.