Textile Resource for the textile industry - textile associations, hosiery, sewn products, fabric converting, garment-trim, bobbin threads, circular knit fabrics, textile consulting

 Welcome Guest. Please RegisterLogin
HomeArticlesNewsMachineryDirectoryBuy-n-SellFashionFeatures हिंदी समाचार RegisterLogin
See Coverage of Lakme Fashion Week - Autumn/Winter 2008
BharatTextile.com > हिंदी समाचार (Hindi Textile News)
 

कोलकाता: कोलकाता टेक्सटाइल उद्योग को नयी गति देने की कवायदें तेज हुई

(बी. टी. संवाददाता)

चेम्बर आफ़ टेक्सटाइल ट्रेड एंड इंडस्ट्री कोलकाता, द्वारा स्थानीय नेताजी इंडोर स्टेडियम में विगत २४ से २६ अप्रेल को टेक्स फ़ेयर विजन - २००७ का आयोजन किया गया । टेक्स विजन २००७ क उद्घाटन खेल एवं यातयात मंत्री श्री सुभाष चक्रवर्ती ने किया, मुख्य वक्ता के रुप में लघु एवं कुटीर उद्योग मंत्री श्री मानवेन्द्र मुखर्जी उपस्थित थे । श्री मुखर्जी ने अपने उद्बोदन में राज्य सरकार द्वारा शीघ्र ही एक टेक्सटाइल पार्क का निर्माण करेगी एवं सिल्क प्रिंटिंग के लिए ६२ करोङ की लागत से एक कलस्टर का निर्माण कार्य करने के सबंध में बातें कहीं । तीन दिन तक चले इस फ़ेयर में भारत के सभी प्रतिष्ठित फ़ेब्रिक निर्माताओं ने हिस्सा लिया । जिसमें प्रमुख रुप से सियाराम सिल्क मिल्स, डोनियर इंड्स्ट्रीज, आनंद सिल्क मिल्स, मयूर ग्लोबल वूल एलायंस, पायोनियर एम्ब्रोयडरीज, शुभलीन सिंथेटिक्स, वी. एन. डायर्स एंड प्रोसेसर्स, बोम्बे रेयान, के. जी. फ़ेब्रिक्स, रिलायंस इंडस्ट्रीज, सोना टेक्सटाइल, मुरारका सुटिंग, अपोल सुल्ज, सुगम फ़ेब एवं जेन्टल मेन सूटिंग सहित लगभग ६५ फ़ेब्रिक निर्माताओं ने हिस्सा लिया ।

इस फ़ेयर से सभी फ़ेब्रिक निर्माताओं सहित स्थानीय एवं मुख्य मंडियों से आने वाले व्यापारियों में एक नये उत्साह का संचार हुआ है । फ़ेयर को सफ़ल बनाने में मुख्य रुप से संयोजक श्री विजयकुमार बिनायकिया, श्री मुरारीलाल खेतान, श्री अरुण सुवालका, श्री बालकॄष्ण ढेलिया, श्री संजय तोदी, श्री महेन्द्र जैन, श्री गिरधारी लाल झुन्झुनूवाला, श्री विजयशंकर अग्रवाल, श्री विनोद्कुमार नोगलिया, श्री सुन्दर लाल लखोटिया एवं श्री मदन जोशी का सक्रिय योगदान रहा ।

फ़ेयर के दौरान चेम्बर कमेटी द्वारा फ़ेब्रिक निर्माताओं को अपने अच्छे प्रदर्शन के लिए अपनी विस्तृत उत्पाद श्रृखंला एवं उत्कृष्ट उत्पादन त्तथा फ़ेयर में आनेवाले व्यापारियों की पहली पसंद के आधार पर आनंद सिल्क मिल्स (आनन सूटिंग) , मुंबई को चुना गया । द्वितीय पुरस्कार स्थानीय साङी निर्माता कंपनी शारदा टेक्सटाइल (गीता साङी) को दिया गया । तृतीय पुरस्कार स्थानीय डी. एन. जी. ब्रदर्स को दिया गया । डोनियर इंडस्ट्रीज को अपनी उत्कृष्ट उत्पाद श्रृखंला के लिए चौथे पुरस्कार से नवाजा गया एवं पंचम पुरस्कार के लिये के. के. वाणिज्य प्रा. लि. को चुना गया । इसके स्पेशल एप्रीसियशन अवार्ड संजना एक्सपोर्ट, कोलकाता को दिया गया । इस फ़ेयर में हजारों की संख्या में व्यापारियों ने भाग लिया । साथ ही व्यापारियों ने फ़ेब्रिक निर्माताओं द्वारा किये फ़ेब्रिक डिस्प्ले के अंर्तगत उनकी क्वालिटियों की सराहना के साथ नये आडर्स भी दिये ।

व्यापारियों एवं वस्त्र निर्माताओं ने मेले को काफ़ी सफ़ल बताया और कहा कि इस तरह के आयोजनों से कपङा व्यवसायियों को एक ही स्थान पर सभी मिलों एवं अनब्राण्डेड क्षेत्र के वस्त्र निर्माताओं के फ़ेब्रिक रेंज का अवलोकन करने का अवसर मिलता है । टेक्स विजन २००६ के दौरान २५ अप्रेल को कोट्टि द्वारा सिम्पोजियम (सेमीनार) का आयोजन भी किया गया । जिसमें बीएसएल के सीएमडी श्री अरुण चूङीवाल, रिलायंस इंड्स्ट्रीज के वाइस प्रेसीडेन्ट (पी एफ़ वाई डिवीजन) श्री जे. रघुनाथ नेनो बायो टेक्नोलोजी इंस्टीट्यूट के सद्स्य श्री अरूण गोस्वामी, जय श्री टेक्सटाइल के पुर्व अध्यक्ष और सलाहकार श्री ए. न. चौधरी, चेम्बर की पावरलूम आनर्स एंड प्रोसेसर्स स्टेण्डिंग कमेटी के चैयरमैन श्री वृजमोहन मोहवा ने टेक्सटाइल सेक्टर से सम्बंधित अपने विचार प्रस्तुत किया ।

This news requires a unicode font to be installed on your system.

Home Buy Sell Articles Newsroom Statistics Fashion Machinery Fibre Dictionary Glossary Register Free Join BharatTextile.com My BharatTextile हिंदी समाचार
About usTerms & ConditionsDisclaimerPrivacy policy • 13-05-08
Secure Payment Processing by Internet Wizards © - 2000-2008. Kan-Softek Solutions Pvt. Ltd. All rights reserved.